महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा थानाक्षेत्र तिवारी पुर बाजार में महिलाओं को किया जागरुक

  • विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर महिलाओं को किया जा रहा सशक्त।

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) फेज-05 अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत थाना थाना गोल्हौरा पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर बाजार की बालिकाओं को सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया। वहीं ट्रैफिक नियम के बारें में जानकारी दी गई तथा महिलाओं, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *