जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय, धौरी कुईया, विकास खण्ड नौगढ़ पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० द्वारा प्राथमिक विद्यालय, धौरी कुईया, विकास खण्ड नौगढ़ पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० द्वारा गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जाच के बारे में जानकारी प्राप्त की। ड्यू लिस्ट, एचआरपी रजिस्टर, इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की होनी वाली जांच रजिस्टर को देखा गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करे। सीएचओ एवं एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जाच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए। I

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed