नवीन मंडी सहियापुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र स्थित नवीन मंडी सहियापुर में रविवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंडी परिसर में बने दर्जनों अवैध दुकानों को प्रशासनिक टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की ओर से लगभग 15 दिन पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था।
निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई न होने पर रविवार को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया।
मंडी सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि मंडी निदेशक महोदय के निर्देश पर प्रदेश भर की मंडियों में अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित दुकानदारों के लिए 20 नई दुकानें और 2 प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा, जिसे नियमानुसार उन्हीं लोगों को आवंटित किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से मंडी परिसर की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *