रामजानकी मन्दिर से पुजारी को गुमराह करके मूर्ति को छुपाकर झूठी अफवाह फैलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सूरज गुप्ता
चिल्हिया/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में दिन शुक्रवार की रात्रि में ओमप्रकाश लोधी पुत्र किशोरी निवासी गायघाट महुवरवा थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा ग्राम गायघाट में स्थित राम जानकी मंदिर से पुजारी को गुमराह करके मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति को ले जाकर गांव में अन्य स्थान पर छुपा दिया तथा झूठी अफवाह फैलाई कि मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति चोरी हो गई है जिससे सनातन धर्म के लोगो की धार्मिक भावना आहत हुई तथा धार्मिक उन्माद फैल गया । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 42/2025 धारा 298 299 बी एन एस बनाम ओमप्रकाश लोधी पुत्र किशोरी पंजीकृत किया गया तथा विवचेना के क्रम में अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनाकं 05.05.2025 को अभियुक्त ओमप्रकाश लोधी पुत्र किशोरी निवासी गायघाट महुवरवा थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *