मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर।एसएसपी संजय कुमार के चार्ज संभालने के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस की मुठभेड़ शैली में गतिशीलता बड़ी हुई है लगातार बदमाशों को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में सबक सिखाया जा रहा है और आज भी शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में रामलीला चौकी प्रभारी मोहित चौधरी व उनकी टीम ने अपराधियों व बदमाशो में ख़ौफ़ भर दिया है तथा शहर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया बदमाशों पर कहर बनकर टूटे हुए हैं और शहर कोतवाली पुलिस टीम का जुनून वाकई में काबिले तारीफ हें।
आज उनकी टीम ने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर अभियुक्त को घायल कर गिरफ्तार किया तथा घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व बिना नम्बर प्लेट की 01 टीवीएस अपाचे मोटर साईकिल बरामद की हैं। शातिर अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में जनपद मेरठ से 01 लाख व जनपद मुरादाबाद से 50 हजार का इनामी रह चुका है।R

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed