लखनऊ। 9 मई की शाम लगभग 4 बजकर 20 मिनट पर थाना ठाकुरगंज को सूचना प्राप्त हुई कि, एक अज्ञात व्यक्ति धनिया महरी पुल के पास अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को तत्काल रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, थाना तालकटोरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव का हुलिया रंग सावला, शरीर दोहरे बदन का, गोल चेहरा, सफेद दाढ़ी और बाल है। उसने लाल रंग की शर्ट, आर्मी कलर की बनियान और सफेद धारी वाली लोअर पहन रखी थी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है, तो नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

प्रभारी निरीक्षक, थाना ठाकुरगंज: 9454403872

उप निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह, थाना ठाकुरगंज: 7983692598

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed