*इस बांध को बनने से लगभग 15 वर्ष पूर्व बाढ़ से जूझ रहे ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों एवं 24 से ज्यादा गावों को मिलेगी राहत।* *राजा राज राजेश्वर सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव के बहुत ज्यादा प्रयासों से लालपुर में कटे बांध व बंधा निर्माण कार्य हुआ शुरू**निघासन-खीरी* क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर में बांध निर्माण कार्य हुआ शुरू जिसमें शारदा नदी के उफनाए पानी से बीते वर्षों से कटे बहतिया व बांध को बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। ग्राम निधि से बनने वाले बांध को अगर समय रहते पूरा कर बांध लिया गया। तो करीब दर्जनों ग्राम पंचायतों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बन जाने के बाद काफी हद तक मैदानी क्षेत्र में पहुंचने वाला बाढ़ का पानी रुकेगा और फसलों में जलभराव से होने वाली बड़ी क्षति पर भी विराम लगने की आशा जग रही है। ग्राम निधि से लालपुर में बांध निर्माण कार्य हुआ शुरू शारदा नदी का पानी लालपुर,बरोठा,खरवाहिया, गोरिया के समस्त मजरों के अलावा नगर पंचायत निघासन की बीस फीसदी आबादी सहित तकरीबन 24 गांवों को प्रभावित करके दुल्ही सायफन से निकल कर जाता है। जो कि काफी मैदानी क्षेत्रों में खड़ी धान व गन्ने आदि फसलों को नुकसान करता था। ग्रामीणों की मांग पर काफी समय पहले कटे इस बंधे के मुख को ग्राम निधि व मनरेगा से बंद किए जाने की योजना बना कर कार्य शुरू कर दिया गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने की थी। मांगः बहतिया नाले का कटा मुख बांध का लगभग 11दिन पूर्व कार्य हुआ शुरू है। 24 से ज्यादा बहतिया बांध के बनने से मिलेगी सहूलियत। लालपुर के बहतिया नाले के कटे मुख को बंद करने का कार्य ग्राम निधि व मनरेगा से आरंभ किया गया है। जिसकी मांग क्षेत्र के लोग काफी समय से कर रहे थे। राजा राज राजेश्वर सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव के बहुत ज्यादा प्रयासों से और जयेश कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी। इसे कराने की मांग को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान उर्मिला देवी व ग्राम रोजगार सेवक सुरजीत कुमार कश्यप ने पहल करते हुए प्रताव ब्लाक मुख्यालय भेजा था। जिसके बाद तकनीकी सर्वे टीम ने एक माह पूर्व जायजा ले ग्रामीणों से समस्या का हल निकालने की सलाह ली। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसके बंद किए जाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे बंद किए जाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। और ये वहुत जरूरी था। वांध का वनना’ लालपुर के कटे नाले बंद करने का कार्य हुआ शुरू। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि इस कटे बांध के बन जाने उनकी ग्राम पंचायत की आबादी को भी काफी फायदा होगा। इस कटे बांध के कारण सड़को पर चलने वाला पानी रुकेगा। और वह नाले के माध्यम से पुनः नदी में गिर जाएगा। समाजसेवी आर.जे.संतोष कुमार ने कहा कि यह कटा बांध व बंधा बनना अति आवश्यक था। जिसे बन जाने से बाढ़ में काफी राहत मिल सकती है। गांवों में आने वाली भयंकर व भीषण बाढ़ से होने वाली तबाही से राहत भी मिलेगी। *निघासन लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।