Rथाना भोपा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को 02 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार,। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के व एवं भोपा थाना प्रभारी भोपा के कुशल नेतृत्व में आज थाना भोपा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को जल्द कार्यवाही करते हुए महज 02 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक फावडा बरामद किया गया।आज ग्राम कादीपुर के चौकीदार सागर पुत्र श्याम सिंह निवासी कादीपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पर लिखित सूचना देकर अवगत कराया कि आज प्रातः 06.30 बजे श्रीमती कलावती पत्नी स्व0 तिरतू निवासी कादीपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर अपने घऱ के पास गली मे बैठकर अपना काम कर रही थी तभी कलावती के घऱ के सामने रहने वाला सुशील उर्फ भूरा पुत्र पूरण सिंह निवासी कादीपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर, कलावती के साथ गाली गलोच करने लगा।कलावती ने सुशील को गाली देने से मना किया तो सुशील अपने घर के अन्दर चला गया औऱ कुछ समय उपरान्त अपने घर से एक फावडा उठाकर लाया औऱ कलावती के सिर पर जान से मारने की नियत से वार किया जिससे कलावती के सिर में गम्भीर चोट आयी। इलाज हेतु उन्हे अस्पातल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर दो घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। सुशील पुत्र पूरन सिंह निवासी कादीपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर। R

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।