नामांकन पत्रों की हुई जांचधामपुर। बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। सह सचिव प्रशासन पद के लिए शादान सईद का एकल पर्चा दाखिल होने के कारण इनके निर्विरोध बनना तय है। जांच और वापसी की प्रक्रिया के बाद अब एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार और वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शाहिद अली और परशुराम सिंह मैदान में हैं। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र और कुलबीर सिंह, सचिव पद के लिए देवेंद्र सिंह और खेमचंद सिंह, सह सचिव लाइब्रेरी पद के लिए रक्षपाल सिंह और विपिन कुमार चौहान में टक्कर रहेगी। कोषाध्यक्ष के लिए तारा सिंह और नितिन कुमार अग्रवारा, सहसचिव प्रकाशन पद के लिए अखिलेश, धीरेंद्र और मनोज के बीच चुनाव होगा। बताया गया कि 24 मई को कार्यकारिणी के पदों के लिए मतदान होगा। मतदान में 214 मतदाता अपने वोटों का प्रयोग करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य अरुण कुमार गुप्ता, सुरेंद्र गहलोत, शमीम अहमद और नरेंद्र कुमार राजपूत शामिल रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।