पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज – इंस्ट्राग्राम आईडी पर किया था पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तारस्योहारा। पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।शुक्रवार को सोशल मीडिया पर sultan-khan5252 आईडी पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट प्रसारित हुई। पुलिस ने आईडी की जांच की तो उक्त आईडी शहबाज उर्फ सुल्तान पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी पीर का बाजार स्योहारा की निकली। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुये आरोपी युवक के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक शहबाज उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार कर चालान के बाद न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *