गुलदार ने किसान को मार डालागांव वासियों ने हंगामा कर मुआवजे, पिंजरा लगवाने, गुलदार पकड़वाने की मांगचांदपुर (बिजनौर)। गांव संसारपुर में गुलदार हमले से किसान की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गांव वासियों में भारी रोष है। गांव में गुलदार हमले से गुस्साए गांव वासियों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग की। वन विभाग की टीम ने गुलदार पकड़ने के लिए क्षेत्र मेपिंजरे लगवाए हैं।बास्टा क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी कमलजीत सिंह 52 वर्ष का मकान गांव के बाहर खेत पर बना हुआ है। शुक्रवार की रात वह गांव में डेयरी पर दूध देकर अपने घर वापिस जा रहे थे। घर से पहले खेत से निकलकर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। किसान ने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुलदार ने हमला कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।शोर सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार से उन्हें बचाया। घायल को धनौरा के एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के एक बेटा व एक बेटी है। बेटा पुलिस में है।किसान की मौत से परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह अधिकारियों ने मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में दहशत का माहौल है। किसान अपने खेतों पर जाने से भयभीत हैं। पोस्टमार्टम के बाद कमलजीत का अंतिम संस्कार तिगरी गंगा पर किया गया।पहले भी हो क्षेत्र में गुलदार हमले से हो चुकी मौत करीब छह माह पूर्व चांदपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर में गुलदार ने ग्रामीण को मौत के घाट उतारा था। करीब ढाई माह पूर्व गांव चौंधेड़ी में गुलदार ने चारा लेने गईमहिला की मौत हो गई थी। गांव सिसौना में भी गुलदार ने महिला का मार डाला था। जिले में गुलदार हमले से अब तक लगभग 28-29 लोगों की मौत हो चुकी है।Boxगांव में लगाए पिंजरेवन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में तीन पिंजरे, पांच ट्रैप ‘मरे लगाए गए हैं। कांबिंग की जा रही है। गुलदार के ट्रैक होने पर पिंजरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बन क्षेत्राधिकारी ने गांववासियों से सतर्क रहने की अपील की है।ग्रामीणों का रहा हंगामाकिसान कमलजीत सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। पुलिस और बन अधिकारी उन्हें सनझाते रहे, लेकिन वह मुआवजे की मांग करते रहे। रात को ही एसडीएम नितिन तेवतिया ने गांव पहुंचकर गांववासियों को समझाया। एसडीएम के मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,गुलदार के हमले में घायल महिला के हाल जानेअफजलगढ़। बीते सोमवार को गांव केहरीपुर में ईंट भट्ट के समीप एक भर में गुलदार ने उस समय सिमरनजीत व उसकी मां परमजीत पर हमला कर घायल कर दिया था। जब वह अपने घर में ही काम कर रही थी। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल परमजीत का हालचाल जाना ओर चिकित्सकों से ओर अच्छा उपचार करने को कहा। मदद का भरोसा दिलाया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।