देश के दुश्मनों से जीते, कैंसर से जंग हारे रणजीत सिंहशनिवार की सुबह पैतृक आवास पहुंचा सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट का पार्थिव शरीरनहटौर। नरगदी सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट रणजीत सिंह त्यागी (55) की शुक्रवार की देर सायं दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे पिछले तीन वर्ष से कैंसर से पीडित थे। शनिवार तड़के उसका शव गांव पहुंचने पर गांव में शोक व्याप्त होगया। राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।गांव नरगदी गंधु निवासी रणजीत सिंह त्यागी सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती आरएएफ हेडक्वार्टर दिल्ली में थी। परिजनों ने बताया कि वे पिछले तीन वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। उनका उपचार चल रहा था। तीन दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां शुक्रवार की देर सायं उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को परिजनों के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सम्मान के साथ उनके शव का गंगा बैराज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। रणवीर सिंह त्यागी के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री है। रणजीत सिंह की मौत से परिजन गमजदा हैं। वहीं, गांव में शोक व्याप्त है।परिजनों ने बताया कि रणजीत सिंह त्यागी 1993 में सीआरपीएफ में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे। प्रोन्नति के बाद वे डिप्टी कमाडेंट के पद पर पहुंच गए थे। बताया कि 2013 से 2020 तक वे प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में रहे। इस दौरान वे कश्मीर में भी रहे तथा आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित अपराधों की जांच की।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।