हरदोई,एसपी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस ने पोखरी तिराहा के पास से इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है।

शुक्रवार की शाम को चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली देहात इंस्पेक्टर गंगेश शुक्ला, सर्विलास टीम, स्वॉट टीम, एसओजी टीम ने मिलकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेंकिंग शुरू की। शुक्रवार की रात में कोतवाली देहात क्षेत्र में पोखरी तिराहा के निकट से एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास में मिली बाइक के कागज मांगे गए, इससे पता चला कि बाइक चोरी की है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सांडी थाना के नोनखारा का रहने वाला विवेक है। पुलिस ने उसका अपराधिक इतिहास देखा गया। जिससे पता चला कि गैंगेस्टर एक्ट का इनामी अपराधी है। उसने बताया कि बाइक को हरियाणा के जनपद फरीदाबाद के सेक्टर-19 राजा गार्डन नेशनल पब्लिक स्कूल के पास से बाइक चुराई थी, वहीं रिपोर्ट भी दर्ज है।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *