हरदोई, भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशेहरी की ओर से बेनीगंज प्रताप नगर रोड स्थित किसान कुटी पर शनिवार से पूर्व घोषित धरना प्रदर्शन व सात जून को हरदोई मार्च एसडीएम संडीला और सीओ हरियावां के आश्वासन पर समाप्त हो गया। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह व सीओ परशुराम सिंह ने मौजूद किसानों और पोल्ट्री फार्म की समस्या से पीड़ित महिलाओं से बात की। राजस्व सम्बन्धी झरोइया गांव की समस्या को सुना। एक सप्ताह में टीम बनाकर स्थाई हल निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य राजस्व सम्बन्धी मामले निपटाने को कहा। प्रदर्शन के दौरान बेनीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित कई थानों के प्रभारी निरीक्षक, सीओ शिल्पा कुमारी आदि रहे।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *