हरदोई….शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची नवविवाहिता को दो दिन बाद पति ने मार-पीटकर बेदम कर दिया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादी के दौरान बारातियों की पिटाई से पति गुस्से में था। मारपीट में उसे भी चोटें आई थीं।
साण्डी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी युवती अनीता की पिहानी क्षेत्र के मंसूरनगर से 26 मई को बारात आई थी। इस दौरान बंदइतजामी को लेकर बारातियों और जनातियों में विवाद हो गया था। इस दौरान हुई मारपीट में दूल्हे राजवीर को भी चोटें आईं। तब प्रधान और बुजुर्गों ने पंचायत तक शांत करा दिया था। आगे से किसी तरह का विवाद न करने का वायदा दोनों तरफ से किया गया था। 27 मई को शादी की रस्में हुईं और युवती विदा हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि शादी में हुए विवाद से पति नाराज था। मायके वालों को अपशब्द कहे तो उसने विरोध किया। इस पर उसने लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी।

चीखपुकार सुनकर ससुरालीजनों ने उसे बचाया। हालत बिगड़ने पर उसे पिहानी के निजी अस्पताल ले गए। सुधार न होने पर मायके वालों ने रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सांडी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *