सांडी….. माधौगंज, कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी स्थित बड़े मंदिर परिसर में शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोहल्ले के शहीद सैनिक मुकेश वर्मा की याद में शोकसभा हुई। इसके अलावा आयोजक मेजर पुनीत मिश्रा ने बच्चों की रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया। इसमें अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। कार्यक्रम अतिथि अवधेश मिश्रा, दीपक गुप्ता, गिरधारीलाल वर्मा, रामचन्द्र गुप्ता, संजय वर्मा, राकेश सिंह, अश्वनी गुप्ता, मनीष तिवारी, शोभित चंदेल ने सैनिक को याद कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही लद्दाख में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना से सेवानिवृत्त सैनिक व एनसीसी छात्रों को सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट:,पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *