मीडिया अपडेट थाना मदेयगंज विषय -सड़क दुर्घटना के संबंध में। प्रकरण अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.06.2025 को समय करीब 03.30 बजे थाना स्थानीय पर सूचना मिली कि शिया पी0जी0 कालेज के सामने एक कार से एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो आस-पास के लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों से प्रथमदृष्टया जानकारी हुयी कि एक महिला चालक जो कि ब्रेजा कार नं0 यूपी 32 केई 0037 को तेजी व लापरवाही पूर्वक चला रही थी, से अचानक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए एक खम्भे से टकरा गयी है, जिसमें कुछ लोग घायल हो गये हैं। थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा आस-पास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए बलरामपुर हॉस्पिटल में भेजा गया, जहां पर एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है।*घायलों/मृतक का विवरण-*01- *वीरेन्द्र पाण्डेय* पुत्र बुट्टन पाण्डेय उम्र करीब 45 वर्ष निवासी-ज्वाला देवी मन्दिर,खदरा लखनऊ *(मृतक)*02-एक 10 वर्षीय किशोर- *दक्ष सोनकर* पुत्र नीरज सोनकर निवासी-बांसमंडी भानूटोला, सीतापुर रोड लखनऊ *(इलाजरत)*03- *एक महिला नाम पता अज्ञात* -क्षेत्रीय निवासियों से प्रथमदृष्टया जानकारी हुयी कि आस-पास भीख मांग कर जीवनयापन करती थी। *(सामान्य चोट-इलाजरत)* *वाहन उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लेकर जरिये उचित माध्यम मौके से थाना स्थानीय पर लाया गया है। यातायात व कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *