नाव पलटने से एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

MD न्यूज़ बहुआयामी सामाचार पत्र मो० तहजूब

ढखेरवा-खीरी

मंगलवार को पढुआ थाना क्षेत्र के सेमरा बाजार गांव में उस समय मातम पसर गया जब भगहर ताल में नाव पलटने से एक होनहार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम प्रधान मोबीन के 20 वर्षीय पुत्र मोईन के रूप में हुई है। जो इन दिनों NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। और छुट्टियों में घर आया हुआ था। नाव फटी, दोनों युवक ताल में डूबे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को मोईन अपने चचेरे भाई जावेद के साथ लकड़ी की नाव में सवार होकर भगहर ताल में घूम रहा था। तभी अचानक नाव का एक हिस्सा फट गया और दोनों युवक पानी में डूबने लगे। पास में मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए।दोनों को बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहण ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने एक की मौत, दूसरा गंभीर बतायाडॉक्टरों ने जाँच के बाद मोईन को मृत घोषित कर दिया, जबकि जावेद की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मोईन की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।