हरदोई जिले में रविवार देर रात एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। सोमवार को गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत के बाद पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को सुपुर्दगी में लिया और पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भिजवाया।
मामला मल्लावां थाना क्षेत्र का है, जहां संदिग्ध हालत में पेट्रोल पंप के सेल्समैन के सिर मे गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को मौके से उठवाया और जिला अस्पताल के पीएम गृह में पहुंचा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अटवारा चकोला स्थित रामरतन फिलिंग सेंटर के सेल्समैन शुभम मिश्रा (30) पुत्र मुन्ना मिश्रा निवासी धंधार थाना कछौना के सिर में रविवार देर रात गार्ड छोटेलाल निवासी मीरापुर थाना बांगरमऊ की लायसेंसी बंदूक से गोली लग गई। गंभीर हालत में उसको सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *