बिलग्राम तहसील सांडी क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री पूजा की गई। इस दौरान सुहागिनों ने बरगद के पेड़ की पूजा कर पति के लंबी उम्र की कामाना की। क्षेत्र में जगह-जगह बरगद के पेड़ों के पास महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
सांडी.बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां सहित कई कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से महिलाएं वट वृक्ष का पूजन करती नजर आईं। इसके लिए उन्होंने एक दिन पहले ही तैयारी कर ली थी। महिलाओं ने गांव के बाहर बरगद के वृक्षों की पूजा-अर्चना कर वट वृक्ष की परिक्रमा की। इसके बाद वट वृक्ष के नीचे ही पकवान ग्रहण कर अपने व्रत को तोड़ा।

रिपोर्ट:पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *