सांडी….जनपद हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में घर के बाहर लघुसंका करने गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी घर के बाहर लघु शंका करने निकली थी। उसी समय गांव का अंकुल कुशवाहा उसे जबरदस्ती खींचकर झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी घर पर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *