हरदोई…….शाहाबाद कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनसे कहा कि वह अपनी पत्नी को साढ़ू के घर छोड़कर आया था। जब दोबारा वापस पत्नी को लेने गया तो वहां पर पत्नी नहीं मिली। पीड़ित पति ने न्याय की गुहार लगाई है।
मामला कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम कुम्हारनपुरवा मजरा गौहनिया का है। स्थानीय निवासी खुशीराम ने बताया कि बीती 20 मई को पत्नी (35) रीता को पिहानी निवासी रिश्ते में साढ़ू के चचेरे भाई बब्लू की दुकान पर छोड़कर किसी दूसरे काम से चले गए। देर शाम पत्नी का फोन आता है। पत्नी कहती है कि दुकान से वह सीधे अपने जीजा अनिल व रिंकू के घर चली आई है।
अगले दिन खुशीराम ने पत्नी का फोन मिलाया तो फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था।​ दो दिन बाद खुशीराम साढ़ू भाई के घर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि रीता तो उनके घर आई ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन रीता का कहीं पर भी पता नहीं चल सका।
पीड़ित ने बताया कि जब वे दोनों बाहर गए थे तो पत्नी ने लाखों रुपये के कीमती जेवर पहन रखे थे। दुकान से जीजा के घर जाने के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची थी। पति ने लूट व अनहोनी की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही महिला का पता लगाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed