बिसौली थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर के किसान अबनेश शर्मा के ट्यूबवेल दीवार की इटें निकालकर ट्यूबवेल में रखे सामान की चोरी की। ट्यूबवेल में घुसकर बेट्रा 100 एम्पियर, झटका मशीन, इनवर्टर, झटका वायर,पाईप 50 किलो, गडडा खोदने वाला वरमा, जनरेटर वाला तार, एक पाना, एक चाबी और एक प्लास साथ में फावड़ा समेत कीमती सामान चुरा लिया गया।


चोरी का पता तब चला जब दूसरा किसान विकास शर्मा सोमवार सुबह अपने खेत भरने के लिए चाबी लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचे, और इटें निकली हुई देखकर ट्यूबवेल मालिक को सूचना दी, मालिक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर डायल 112 को कॉल की। इस पर डायल 112 व रानेट चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसी रात में चोरी की घटनाएं इसी गांव के दो और ट्यूबवेल पर भी हुई है । किसान सूरज पाल के खेत से 50 किलो पाईप चोरी हुआ और किसान शिवम् का 20 किलो पाईप चोरी हुआ है।
तीनो पीड़ितो ने पुलिस से छानबीन और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।