**हस्ताक्षर अभियान के द्वारा लिया संकल्प: जनपद को बनाना है बाल श्रम मुक्त**शाहजहाँपुर। अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जनपद में बाल श्रम जागरूकता सप्ताह 12 से 17 जून का शुभारंभ एक जन-जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त करना और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।संकल्प लिया गया शाहजहाँपुर ने ठाना है, जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाना है। बच्चों को शिक्षा से जोड़कर, उनको मुख्य धारा में लाना है। इस अवसर पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में जनपद के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाल श्रम के खिलाफ एकजुट होकर संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक जलालाबाद हरि प्रकाश वर्मा, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, सहायक श्रम आयुक्त नासिर खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी हस्ताक्षर कर अपना समर्थन प्रदान किया। इस अभियान के माध्यम से जनपदवासियों से आह्वान किया गया कि वे बाल श्रम के उन्मूलन में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएं तथा हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।