मथुरा : राकेट लर्निंग संस्था की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ियों के कौशल विकास व क्षमता वर्धन को बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ विभिन्न कौशल विकास आयामों पर चर्चा की गई। पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनिंग प्रशिक्षण में बताया गया कि बच्चे समाज का भविष्य निर्धारित करते हैं। जिससे कि समाज को नई दिशा मिलती है और इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर तरीके से सीखने के अवसर मिलेंगे। रॉकेट लर्निंग संस्था के जिला सम्नव्यक अंशज तिवारी के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया ।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य सेविका श्रीमती शशि मिश्रा उपस्थित रही। इस दौरान सिटी ब्लॉक के सेक्टर महोली रोड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed