रिपोर्ट:संजय सिंह

सीमा चौकी गौरीफंटा, 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया
सीमा चौकी गौरीफंटा द्वारा कस्टम विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग में एक नेपाली नागरिक ₹ 5,40,000/- भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार
दिनांक 12.06.2025 को कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशानुसार 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी गौरीफंटा द्वारा कस्टम कार्यालय गौरीफंटा के साथ संयुक्त रूप से चेक पोस्ट गौरीफंटा पर एक चेकिंग अभियान चलाया गया । इस संयुक्त चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक लाल प्रसाद झिशी, निवासी ग्राम-बराशी, जिला-बजुरा, वार्ड संख्या-02 (नेपाल) को संदेह के आधार पर रोका गया ।

तलाशी के दौरान उसके पास से ₹5,40,000/- (पांच लाख चालीस हजार रुपये) भारतीय मुद्रा बरामद की गई । पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह इस भारतीय मुद्रा को अवैध रूप से नेपाल ले जा रहा था । यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर हो रही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । जब्त की गई मुद्रा एवं गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग, गौरीफंटा को सुपुर्द कर दिया गया ।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।