लव जिहादी पर दर्ज हो एफआईआर, भेजा जाए जेल हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के कार्यकर्ताओ ने पीडिता के साथ रौजा थाने पहुंचकर दी तहरीरशाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले में रहने वाले एक मुस्लिम युवक द्वारा शादीशुदा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर तीन माह तक शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न का गर्भवती होने पर गर्भपात करने के बाद छोड़ने के मामले में हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) संरक्षक राजेश अवस्थी नंदकिशोर के नेतृत्व में संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष अवनीश मिश्र, पवन सक्सेना, गोविंद मिश्रा, राजीव अवस्थी, पवन कुमार आदि हिंदू युवा संगठन एवं हिंदू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ता शुक्रवार को पीड़िता के साथ थाना रोजा पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को प्रार्थना पत्र देकर पीडिता की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा राजीव कुमार ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। मुकदमा दर्ज न होने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव की चेतावनी दी है।

![]()
