खुटार से 21 जुलाई को घटियाघाट कांवर लेने जाएंगे कांबडिया गगन सिंह चौहानजून माह के अंतिम सप्ताह मे पुवायां मे हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ करेगा गोसेवको का सम्मानशाहजहांपुर। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) की बैठक शाहजहांपुर में संरक्षक राजेश अवस्थी नंदकिशोर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जून और जुलाई माह में संगठन की ओर से होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने बताया कि जून माह में पुवायां तहसील के अंतर्गत आने वाले बंडा, पुवायां, खुटार और सिधौली में गौ सेवा का काम करने वाले गौसेवकों को सम्मानित किए जाने के लिए पुवायां तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जबकि जुलाई में पडने वाले सावन माह में हर साल की तरह इस साल भी हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के सैकडो कार्यकर्ता खुटार से घटियाघाट फर्रुखाबाद कांवड़ लेने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सावन माह के दूसरे सोमवार यानी 21 जुलाई की शाम 6 बजे के करीब कार्यकर्ता और सनातन समाज के हजारों लोग ट्रैक्टर ट्राली, छोटा हाथी, पिकअप, डीसीएम आदि से डीजे आदि के साथ खुटार से पुवायां, शाहजहांपुर, कांट, जलालाबाद, अल्लाहगंज होते हुए घटियाघाट पहुंचेंगे और मंगलवार 22 जुलाई को पवित्र गंगाजल कावड़ लेकर पैदल इसी तरह खुटार होते हुए गोला गोकर्णनाथ में 23 जुलाई दिन बुधवार को कावड़ चढ़ाएंगे। उन्होंने कावड़ लेने के लिए जाने वाले बंडा, खुटार, पुवायां और सिंधौली के कार्यकर्ताओं से अभी से ही कावड़ की तैयारी में लगने का आवाहन किया और सभी से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में चलने की अपील की। इस मौके पर पवन सक्सेना, राजीव अवस्थी, राहुल कुमार, साहिल गर्ग, निर्भय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।