*प्रेस नोट -परिवार परामर्श केन्द्र**जनपद शाहजहांपुर**आज दिनांक 13/06/2025 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहांँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहांपुर में किया गया। आज 27 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 02 दम्पति को विदा किया गया ।**1-* थाना अल्हागंज जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों पति पत्नी मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आवेदिका ने बताया की मेरा पति शराब पीकर मेरे साथ मार-पीट करता है और मुझसे भट्टे पर काम करवाता है। आवेदिका करीब 4 माह से अपने मायके मे रहा रही है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद शाहजहांँपुर बुलाया गया I दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हैI दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया। *2 -* थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहांँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व हुई थी।आवेदिका 2 महीने से अपने मायके में रह रही है। दोनों पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन शाहजहांँपुर बुलाया गया आवेदिका ने बताया कि उसके पति छोटी-छोटी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं तथा कोई खर्चा भी नहीं देते है दोनों पक्षों में आपस में वार्ता कराई गई कराई गई दोनों पक्षो को समझाया गया दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है, दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया।*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र जनपद शाहजहांँपुर म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव, म0मु0आ0 पूनम मिश्रा, म0आ0 करूणा, म0आ0 मोनिका कुमारी, म0आ0 पिंकी व परामर्शदाता श्रीमती अंशू राजानी मौजूद रही।*रिपोर्ट फैसल ताहिर

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।