जिला लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव के चार बच्चे डेबर घाट पर निर्माणाधीन पुल को देखने गए और वहां पर नदी में नहाने लगे , नहाने में चार किशोर की डूब गए , हादसे में दो किशोरों के शव बरामद किए गए हैं , जबकि दो की तलाश गोताखोरों से जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विनाश 15 वर्ष पुत्र विनोद शुक्ला, उत्कर्ष 14 वर्ष पुत्र मनोज, देवांश 15 वर्ष पुत्र दीपक और राहुल 14 वर्ष पुत्र गौतम शुक्ला पुल देखने पहुंचे थे। इसी दौरान सभी किशोर पानी में उतर गए,लेकिन गहराई का अंदाजा न होने एक एक कर डूबने लगे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी,जिस पर थाना प्रभारी श्री देवेंद्र गंगवार टीम के साथ तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचे और सर्च आपरेशन शुरू करवाया । गोताखोरों की मदद से विनाश और उत्कर्ष का शव बरामद कर लिया है। वहीं देवांश और राहुल की तलाश अब भी जारी है।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *