उत्तर प्रदेश 15 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )सिद्धार्थनगर।सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में नहरों के किनारे पौधरोपण कराये जाने हेतु तैयार कार्ययोजना की समीक्षा बैठक शनिवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में सिद्धार्थ सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 को अवगत कि जनपद में विकास खण्ड नौगढ़, शोहरतगढ़, बढ़नी, डुमरियागंज, मिठवल और खेसरहा में नहरों के किनारे कुल 318 किमी0 में पौधरोपण कराये जाने हेतु चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 25 जून 2025 तक चयनित स्थलों पर पौधरोपण हेतु गड्ढा तैयार करा लें, जिससे समय से पौधरोपण कराया जा सकें। इसके लिए विकास खण्डवार जे0ई0 की ड्यूटी लगाये। खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय बनाकर समय से कार्य पूर्ण करायें। इसके अलावा विकास खण्ड वार ग्राम पंचायत की सूची तैयार कर उपलब्ध कराये। पौधे की व्यवस्था पहले से कर लें। इसके लिए ग्राम प्रधान, सचिव, जे0ई0 व अन्य सम्बन्धित के साथ बैठक कर तैयारी पूर्ण कर लें। इस कार्य का मेरे द्वारा भी निरीक्षण किया जायेगा। इस अवसर पर पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।