उत्तर प्रदेश 15 जून 2025 ( सूरज गुप्ता ) सिद्धार्थनगर जिले के विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम पंचायत गौरडीह में शनिवार को सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दरवाजा टूटा होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इसे ठीक करायें। शौचालय में प्रकाश की उचित व्यवस्था नही था, सिर्फ एक बल्ब लगा था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी व्यवस्था ठीक करायें। पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक कक्ष को देखा गया। पंचायत सहायक से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारें में जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ ही लाइब्रेरी को भी देखा गया। इसके पश्चात सचिव कक्ष का निरीक्षण करते हुए कराये गये कार्यों के बारें मे जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा मास्टर रजिस्टर को देखा गया। एडीओ पंचायत द्वारा कार्यों का निरीक्षण आख्या नही लगाया गया था, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त किया गया। कन्सल्टिग इंजीनियर द्वारा द्वारा सत्यापन आख्या नही लगा था। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि इस प्रकार की लापरवाही पुनः नही होना चाहिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा कम्पोजित विद्यालय गौरडीह में बने मिड-डे-मील शेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा ग्राम पंचायत गौरडीह में मस्जिद से लेकर ट्रांसफार्मर तक लगायें गयें खडंजा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खड़़ंजा बैठ गया था। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उसे 10 दिन में सही कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात बबलू के घर से घुघरू के घर तक कराये गए इन्टरलॉकिंग सड़क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन्टरलॉकिंग की गुणवत्ता ठीक नही पाया गया। बगल में नाली का पानी सड़क पर भरा था, जिलाधिकारी ने इन्टरलॉकिंग सड़क को पुनः बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क पर पानी नही भरना चाहिए। सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।