उत्तर प्रदेश 15 जून 2025 ( सूरज गुप्ता ) सिद्धार्थनगर जिले के विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम पंचायत गौरडीह में निर्माणधीन पानी टंकी का जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 5.5 किमी0 पाईप बिछ गया है। जिलाधिकारी ने खोदी गई सड़क को ठीक कराने का निर्देश दिया। पानी की सप्लाई हेतु 273 घरों मे कनेक्शन दिया गया है। जिलाधिकारी ने पानी की सप्लाई शीघ्र कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गौरडीह में कोटे की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवन का निर्माण न होने पर कड़ी राजकीय व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने 2 माह मे अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर को देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा वजन मशीन से बोरी का वजन कराया गया। इसके साथ ही स्टॉक मे रखी बोरी की गिनती कराया गया। स्टॉक सही पाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।