थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने फेसबुक पर फर्जी फल व सब्जी विक्रेता कम्पनी के नाम से पेज बनाकर ग्राहकों से करीब 50 लाख रुपयों से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश। मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थाना प्रभारी थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर जनपद मुजफ्फरनगर ने फेसबुक पर फल व सब्जी विक्रेता कम्पनी के नाम से पेज बनाकर धोखाधडी करने की शिकायतें प्राप्त हुई।प्राप्त शिकायतों की थाना साइबर क्राइम द्वारा जांच की गयी तो धोखाधडी की घटना में प्रयोग किये गये। मोबाइल नंबर व बैंक खाते जनपद में संचालित मिले। थाना साईबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा और गहनता से जांच कर धोखाधड़ी की घटना में प्रकाश मे आये। आज रात्रि को डीएवी पब्लिक स्कूल बालाजीपुरम, नहर पटरी खतौली से गिरफ्तार किया गया हैं। थाना साइबर क्राइम द्वारा अभियुक्तों के खातों में जमा धनराशि को फ्रीज कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अहमद नवाज पुत्र मौहम्मद उमेर निवासी मौ0 काजीयान चौक कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर व अमन पुत्र मौहम्मद चाँद निवासी म0नं0 78 मौ0 काजियान कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।अभियुक्तों के कब्जे से 50 लाख रुपये 04 पासबुक , 03 चैक बुक 09सिमकार्ड,03 मोबाइल फोन,01 लैपटाप व चार्जर आदि समान बरामद किया गया। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।