मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमनदीप सिंह ने विजेता टीम को प्रदान की ट्राफी।

निघासन-खीरी से संवाददाता सुशील कुमार की रिपोर्ट

निघासन-खीरी देश की बहादुर बेटियों व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी के सम्मान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार मार्शल मिश्र ने फीता काट कर किया। टॉस निफ़राज ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निफ़राज इलेवन ने बाजार बाग को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि निघासन ब्लॉक प्रमुख अमनदीप सिंह ने विजेता टीम को 11000 रुपए व ट्राफी प्रदान की। जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुमार मौर्य ने उपविजेता बाजार बाग को 5100 रुपए व ट्राफी प्रदान की। टूर्नामेंट आयोजक अमर मिश्र ने टूर्नामेंट की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। मैच की कमेंट्री मीडिया प्रभारी नईम अली,रफत हुसैन,पवन वर्मा तथा सचिन कश्यप ने किया।मैच की अंपायरिंग राहुल और अशोक राज ने किया। इस अवसर पर सुरजीत कश्यप,प्रदीप कटारिया,गुड्डू कुरैशी,इशू मिश्र,अजीत मिश्र,बच्चा लाल,श्याम कुमार,हैप्पी सिंह सहित हजारों लोग व समस्त ग्राम वासी एवं क्षेत्र वासी रहे उपस्थिति।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *