*संवाददाता हिमांशु राज एम.डी.न्यूज़ छत्तीसगढ़ वॉइस ब्यूरो अंबिकापुर जिला छत्तीसगढ़ 7805838076अंबिकापुर शहर के पास चोर का कछार में वन भूमि पर बनाए गए 39 पक्के मकानों को हटाने के लिए प्रशासन, वन विभाग, नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान 500 पुलिस कर्मियों और 150 से अधिक वनरक्षकों की तैनाती की गई थी।वन विभाग द्वारा पहले ही 41 अतिक्रमणकारियों को बेदखली नोटिस जारी किया गया था और उनसे दस्तावेज मांगे गए थे। लेकिन जब उन्होंने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, तो प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण में पांच बुलडोजर से मकान को गिराया गया ।कुछ लोगों ने वन भूमि का पट्टा दिखाया, जिसके बाद उनके मकानों को छोड़ दिया गया। लेकिन अधिकांश लोगों ने अपने मकानों को बचाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं दिखाए।स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे यहां 35 से 40 सालों से रह रहे हैं और मकान बनाते समय किसी ने उन्हें नहीं रोका। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें बिजली, सड़क और पानी की सुविधा दी गई है।अब देखना यह है कि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इन लोगों का भविष्य क्या होगा।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।