शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों, निर्माण कार्यों एवं प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विकास कार्यों की डैशबोर्ड पर रैंकिंग की गहन समीक्षा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक श्रमायुक्त की बिना पूर्व सूचना अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।एनआरएलएम एवं फैमिली आईडी कार्य में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 जून तक निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन ब्लॉकों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम हुई है, वहां लंबित आवास आवेदनों का निस्तारण 20 जून तक अनिवार्य रूप से किया जाए।पीएम सूर्यघर योजना में भी निर्धारित लक्ष्य की तुलना में प्रगति असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकृत वेंडर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित करने और प्रत्येक को न्यूनतम 20 कनेक्शन का लक्ष्य देने के निर्देश दिए।15वें वित्त आयोग की स्थिति ठीक ना होने पर डीपीआरओ ने अवगत कराया कि प्रधानों द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिन ग्राम प्रधानों द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, उनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की जाए।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि रसायन, उद्यान, मनरेगा, दुग्ध विकास, दिव्यांग पेंशन, जल निगम, पर्यटन, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, उद्योग, पिछड़ा वर्ग कल्याण आदि विभागों की योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद के प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प कार्यक्रम एवं अनारंभ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इन योजनाओं को भी समय से पूर्ण कर जनता को लाभान्वित किया जाए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, परियोजना अधिकारी अवधेश राम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।