उत्तर प्रदेश 17 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत दुधवनियां बुजुर्ग निवासी जलालुद्दीन के होनहार पुत्र अमीरुद्दीन ने नीट परीक्षा में 720 अंकों में से 532 अंक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। उन्हें आल इंडिया रैंक 22791 हासिल हुआ है। उम्मीद है कि अब वे आगे की एमबीबीएस की पढ़ाई कर चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने का सपना साकार कर सकेंगें। उनके इस सफलता पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी के गांव दुधवनिया बुजुर्ग में रविवार की शाम एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों की तरफ से किया गया। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर होनहार छात्र अमीरुद्दीन को मुबारकबाद पेश किया और फूल मालाओं से स्वागत किया। अमीरुद्दीन ने कहा कि ईमानदारी और परिश्रम से किये गये काम में सफलता अवश्य हासिल होती है। निरन्तर पढ़ाई-लिखाई का कार्य छात्रों को जारी रखना चाहिए और प्रतियोगी परीक्षाओं में हर विषय पर ध्यान देना काफी आवश्यक होता है। थोड़ी सी असफलता पर कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगले प्रयास के लिए मेहनत करना चाहिए। गांव के प्रोफेसर उमर फारूक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में असीम प्रतिभाएं हैं। उन्हें अगर सही रास्ता मिले तो वह निश्चित तौर से कामयाबी हासिल कर सकते हैं। अभिभावकों को बच्चों के बेहतर शिक्षा, परवरिश और संस्कार पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें उनके रुचि के अनुसार पढ़ाई लिखाई में सहयोग करना चाहिए। प्रोफेसर उमर फारूक ने यह भी कहा कि गांव के जो भी बच्चे नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें निराश न होकर अगली बार के लिए मेहनत करने की जरूरत है। कामयाबी एक न एक दिन जरुर हासिल होगी। स्वागत कार्यक्रम का संचालन जियाउल हक ने किया। इस दौरान बदरे आलम, हैदर आलम, जहीर आलम, खलकुलल्लाह, सजाउद्दीन उर्फ अन्नू, तारीक सानी, निसार अहमद, मुस्तन शेरुल्लाह, इफ्तिखार अहमद, अब्दुल कादिर, इबादर रहमान, तुफैल अहम, अकराम, महबूब आलम, पप्पू खान, हाफिज एजाज अहमद, मौलाना मसीहुद्दीन, वसीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।