उत्तर प्रदेश 17 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सोमवार को एण्टी रोमियो स्कवाड टीम/शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर में राजकीय उद्यान, बुद्ध वन बिहार, तेतरी बाजार, चौक तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की गयी। वहीं महिला दुकानदारों से नियमित आये दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारें में जानकारी प्राप्त की गई। वहीं चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही। इस दौरान एण्टी रोमियों टीम में महिला मुख्य आरक्षी मधु भारती, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता यादव व आरक्षी प्रकाश चौरसिया मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *