उत्तर प्रदेश 17 जून 2025 ( सूरज ) सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन पर सोमवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केन्द्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 06 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 03 पत्रावली का सफल निस्तारण कर, परिवारों को बिखरने से बचाया गया। वहीं 03 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। 02 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष श्रीमती मीरा चौहान, उप निरीक्षक श्रीमती मीरा वर्मा, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, सविता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान निस्तारित पत्रावली में दीपिका पत्नी अजय साकिन परीगवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर, रीना पत्नी शिव प्रकाश निवासी मार्चहवा थाना व जनपद सिद्धार्थनगर और सोनमती पत्नी संजय निवासी सोनौली नानकार थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।