लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली खीरी। मितौली में सोमवार को बारिश के कारण बिजली आपूर्ति 11 घंटे तक बाधित रही। सुबह 5:30 बजे से बिजली गुल हो गई। नेरी सब स्टेशन से मितौली पावर हाउस तक आने वाली 33,000 केवीए की लाइन में फाल्ट आ गया। विद्युत विभाग ने व्हाट्सएप ग्रुप पर खराबी की सूचना दी। विभाग ने शाम 6 बजे तक बिजली बहाली का आश्वासन दिया। शाम 4:40 बजे बिजली कुछ देर के लिए आई और फिर गुल हो गई।


बिजली न होने से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। सरकारी कार्यालय में काम प्रभावित रहा। स्थानीय निवासी संजय कुमार, अमित गुप्ता, अहसान अली, नरोत्तम कुमार, सुरेश,रामू, आदि समस्या के समाधान के लिए पावर हाउस के चक्कर लगते रहे। जूनियर इंजीनियर के अनुसार 33 केवी लाइन फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित थी। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।


1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *