लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
मितौली खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के लल्हौआ गांव में एक बाघ
की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से यह बाघ गांव में कई गायों और बछड़ों का शिकार कर चुका है। ग्रामीण रजनीश पाल के अनुसार, यह जंगली जानवर खेतों के आसपास घूमता रहता है।
इससे लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। शाम के समय महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकालने में असुरक्षित महसूस कर रहें हैं।
वन विभाग के अधिकारी अफ़ज़ल और सचान ने गांव का दौरा किया। उन्होंने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से बाघ को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इससे लोग अपने खेतों में निर्भय होकर काम कर सकेंगे और मवेशियों की भी रक्षा हो सकेगी।


0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *