लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने आज मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई।
विधायक ने कस्ता विधानसभा की मूलभूत समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने मितौली और मैगलगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग रखी। साथ ही औरंगाबाद को ब्लाक बनाने का प्रस्ताव भी दिया।


विधायक ने मंडी समिति की ख़राब सड़कों के सुधार का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया आश्वासन दिया। इस बैठक में मितौली के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा भी उपस्थित रहे।


0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *