वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुआलेह के निधन पर पत्रकारों ने की शोक सभानहटौर ।स्योहारा के वरिष्ठ पत्रकार डा. सुआलेह उर्फ शब्बू केआकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल शर्मा के प्रतिष्ठान पर स्योहारा के वरिष्ठ पत्रकार डा. सुआलेह उर्फ शब्बू के आकस्मिक निधन के उपरांत एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि डा. शब्बू पत्रकार के साथ साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। इस मौके पर पत्रकार डा. सुशील शर्मा, विशाल शर्मा, ऋषभ जैन, संजय शर्मा, रवि गांधी, अरविंद जोशी, मास्टर निपेन्द्र शर्मा, अमरकांत शर्मा, सोनी शर्मा रवि शर्मा, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।