मोदी जी के 25 गौरवशाली वर्षों पर निकली ‘सेवा ज्योति’ बाइक रैली, बदायूँ में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज-बदायूं जनकल्याण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण को समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज दातागंज विधानसभा क्षेत्र में सेवा ज्योति प्रस्थान’ के अंतर्गत एक विशाल बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।दातागंज नगर से बदायूँ तक निकाली गई इस ऐतिहासिक बाइक रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय भाजपा विधायक *राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया)* ने किया।

पूरी यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया और गगनभेदी नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।यात्रा के उपरान्त बदायूँ पहुँचकर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में विधायक ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण (लाइव संबोधन) सुना।इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते ढाई दशकों में लिए गए साहसिक निर्णय और गरीब-कल्याणकारी योजनाएं आज नए भारत के निर्माण की सबसे मजबूत नींव बन चुकी हैं। ‘

सबका साथ, सबका विकास’ का यह संकल्प देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर कर रहा है। ‘सेवा ज्योति’ का यह संदेश हर गांव और चौपाल तक विकास व सुशासन की अलख जगाने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं व युवाओं का यही उत्साह, समर्पण और अनुशासन संगठन की वास्तविक पूंजी है।रैली एवं सभा के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी पूरे जोश और ऊर्जा के साथ उपस्थित रहे।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *