
विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया के प्रयास से डूबने से मृत व्यक्ति के परिवार को मिला 4 लाख का अनुदान
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज-बदायूं, तहसील क्षेत्र के ग्राम कैल्हाई निवासी स्वर्गीय आराम सिंह कश्यप की अरिल नदी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस दुःखद हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक *राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया)* ने तत्काल संज्ञान लेकर प्रशासन से समन्वय स्थापित किया और पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक संबल दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई।विधायक के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दैवीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत मृतक की आश्रित धर्मपत्नी *श्रीमती पिंकी कश्यप* के बैंक खाते में *₹4,00,000/- (चार लाख रुपये)* की अनुग्रह अनुदान धनराशि सीधे हस्तांतरित कराकर प्रमाण-पत्र सौंपा गया।इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया और कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में वे पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा हर जरूरतमंद व संकटग्रस्त नागरिक तक शासन की योजनाओं व राहत को पहुँचाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस दौरान *उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह* सहित सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
