क्षेत्र में दहशत का माहौल। बहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाक गोला गोकरणनाथ खीरी। वन रेंज गोला के अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर के रतनापुर में सरदार पाला सिंह के फार्म के आसपास गन्ने के खेतों में बाघिन दो शावको के साथ शाम 4:00 बजे घूमते दिखाई दी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इससे पहले मजरा लौकिहा मे सुनीता देवी पत्नी रामचंद्र के घर पर लगभग रात्रि 12.बजे बाघ ने अचानक घर में घुसकर बछड़े पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। रतनापुर निवासी सरदार पाला सिंह ने बताया कि पहले भी बाघ के द्वारा कई पशुओं पर हमले किए जा चुके हैं। ,जिसमें वन विभाग के कोई भी आला अधिकारी संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझते हैं। रतनापुर निवासी सिक्खों का कहना है कि वन विभाग टीम किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। क्षेत्र में घरों के आसपास बाघ घूमने की सूचना वन रेंज गोला को दी गई। आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे रेंजर गोला संजीव कुमार तिवारी, अंकित बाबू वन दरोगा अजय भार्गव,वन दरोगा,अजीत कुमार श्रीवास्तव,वन दरोगा नरेश कुमार, वन दरोगा शैलेंद्र कुमार,फॉरेस्टर अफजाल खान तथा वाचर गामा, नवल,सुधीर,छोटे,राकेश कुमार सहित वन टीम ने मौका मुआयना कर बाघिन व दो बच्चों को खेतों से खदेड कर जंगल की तरफ भगा दिया है। रेंजर गोला संजीव कुमार तिवारी ने बाघिन के होने की पुष्टि की कथा क्षेत्र वासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी। लगातार बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने वन कर्मियों से बाघिन व उसके शावकों पकड़वाने की मांग की।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।