*इंडो नेपाल सीमा पर गौरीफंटा”नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत साइकिल रैली एवं पैदल मार्च का आयोजन**संजय सिंह* *विधानसभा मीडिया प्रभारी* कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत दिनांक 19 जून 2025 को विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।इस अभियान की श्रृंखला में सीमा चौकी सुमेरनगर द्वारा प्राथमिक विद्यालय, विशनपुरी के छात्रों के साथ एक साइकिल रैली आयोजित की गई । रैली के माध्यम से बच्चों एवं जवानों ने आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया । इसी क्रम में सीमा चौकी गौरीफंटा द्वारा गौरीफंटा चेक पोस्ट से सीमा चौकी गौरीफंटा तक पैदल मार्च किया गया । इस पैदल मार्च में जवानों ने तख्तियों और नारों के माध्यम से नशा विरोधी संदेश जनमानस तक पहुँचाया । कार्यक्रम के दौरान जवानों ने उपस्थित ग्रामीणों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । साथ ही, उन्हें नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया ।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।