शहीद माल्टा इंटर कॉलेज में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

फिरोज अहमद रिपोर्टर एम डी न्यूज़ फतेहपुर

जहानाबाद। शहीद माल्टा इंटर कॉलेज, जहानाबाद में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में समापन हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना रहा।समापन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समापन समारोह में श्री अनीसुर्रहमान, प्रधानाचार्य शहीद माल्टा इंटर कॉलेज जहानाबाद, श्री परशुराम यादव, पूर्व हिंदी प्रवक्ता आदर्श इंटर कॉलेज जहानाबाद, श्री हिमांत जी, विकास विभाग जहानाबाद, श्री अर्पण मिश्रा, जानकी इंटर कॉलेज बकेवर, श्री राम बालक, विवेकानंद इंटर कॉलेज जहानाबाद, श्री जितेंद्र सिंह एवं श्री जय सिंह यादव, शहीद माल्टा इंटर कॉलेज जहानाबाद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

17 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed