मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस ने की बडी कार्यवाही। थाना भोपा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रुड़कली में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर थाना भोपा पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच की गई तो मृतक अरहान पुत्र वसीम एवं इसकी बहन इनाया पुत्री वसीम घर पर मृत अवस्था में पाए गए। देखने पर उनके शरीर पर कोई जाहीर चोट नहीं थी। घर पर दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे थे। बच्चों के पिता वसीम चंडीगढ़ काम के लिए गये थे। बच्चों की माँ मुस्कान से पूछने पर बताया। कि बच्चों को सुबह नाश्ते में चाय व बिस्किट खिलाया था उसके बाद वे सो गए थे। बच्चों की मां ने ही कोई जहरीला पदार्थ दिए जाना प्रतीत हो रहा था। थाना भोपा पुलिस द्वारा बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया तथा फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल की जांच करते हुए। अभियुक्ता मुस्कान पत्नी वसीम निवासी ग्राम रुडकली थाना भोपा,को गिरफ्तार कर लिया गया। भोपा पुलिस द्वारा
पूछताछ करने पर अभियुक्ता मुस्कान ने बताया कि उसके जुनैद पुत्र ईनाम निवासी खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर के साथ अवैध संबंध थे। जब मुस्कान का पति काम से चंडीगढ गया। तो उसने जुनैद के साथ मिलकर दोनों बच्चों को खाने में जहर दे दिया जिससे दोनों बच्चों की मृत्यु हो गयी। अभियुक्ता द्वारा घटना को किया जाना स्वीकार किया गया है,। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।